Tuesday, June 3, 2025
16.1 C
London

दुनिया में 2024 का ग्रैंड वेलकम:लंदन में ड्रोन-लाइट शो; जापान में 108 बार मंदिर की घंटी बजाई गई, चीन में बर्फीली झील पर जश्न

दुनिया भर में 2024 शुरू होने का जश्न मनाया जा रहा है। लंदन में आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया। टेम्स नदी के पास लाखों लोग जमा हुए। 12 हजार से ज्यादा पटाखे जलाए गए। यहां 600 ड्रोन और 430 लाइट्स का इस्तेमाल करते हुए एक शो हुआ। म्यूजिक पर डांस करते हुए लोगों ने जश्न मनाया।

वहीं, जापान में परंपरा के मुताबिक नए साल पर बौद्ध मंदिरों में 108 बार घंटी बजाईं। इसके लिए टोक्यो में त्सुकिजी मंदिर के बाहर हजारों लोग जमा हुए। इस दौरान लोगों को गर्म दूध और सूप दिया गया। लोग प्रार्थना करते भी नजर आए। अमेरिका, साउथ कोरिया, नॉर्थ कोरिया, जापान, मिस्र, साउथ अफ्रीका, ग्रीस, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन, ब्राजील में भी नए साल का जश्न मना।

टेम्स नदी पर बने लंदन ब्रिज के पास नए साल पर आतिशबाजी हुई।
टेम्स नदी पर बने लंदन ब्रिज के पास नए साल पर आतिशबाजी हुई।
नए साल के स्वागत में जापान के क्योटो स्थित बौद्ध मंदिर में 108 बार घंटी बजाई गई।
नए साल के स्वागत में जापान के क्योटो स्थित बौद्ध मंदिर में 108 बार घंटी बजाई गई।
जापान के हिरोशिमा में बड़ी मशाल को मंदिर ले जाते लोग। इसे नए साल में सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
जापान के हिरोशिमा में बड़ी मशाल को मंदिर ले जाते लोग। इसे नए साल में सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

चीन में वॉयलिन की धुन के साथ नया साल मनाया गया
चीन में लोगों ने जमी हुई झील पर नए साल का जश्न मनाया। बीजिंग में शिचाहाई झील ठंड की वजह से जम गई है यहां का तापमान जीरो डिग्री से माइनस 2 डिग्री के बीच पहुंच गया है।

चीन में नए साल के जश्न पर पटाखों पर लगे बैन के चलते लोगों ने अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया। लोग फ्रोजन झील पर स्केटिंग और स्कीइंग करते नजर आए। वहीं, कुछ लोगों ने रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर सड़कों पर डांस किया। साथ ही आसमान में स्काई लैंटर्न छोड़े।

चीन की राजधानी बीजिंग में फ्रोजन शिचाहाई लेक पर लोगों ने बर्फ पर चलने वाली साइकिल चलाई।
चीन की राजधानी बीजिंग में फ्रोजन शिचाहाई लेक पर लोगों ने बर्फ पर चलने वाली साइकिल चलाई।
बीजिंग में लोग शोउगेंग पार्क में भी जुटे। यहां वॉयलिन की धुन के साथ नया साल मनाया गया।
बीजिंग में लोग शोउगेंग पार्क में भी जुटे। यहां वॉयलिन की धुन के साथ नया साल मनाया गया।

पेरिस में मल्टीडायमेंशनल लाइट शो
पेरिस में आर्क डी ट्रायम्फ के ऊपर आतिशबाजी के साथ 2024 का स्वागत किया गया। यहां मल्टीडायमेंशनल लाइट शो हुआ। इसमें पेरिस का इतिहास दिखाया गया। इसे देखने लाखों लोग जमा हुए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेरिस में 90 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

पेरिस में आर्क डी ट्रायम्फ के ऊपर आतिशबाजी के साथ 2024 का स्वागत किया गया।
पेरिस में आर्क डी ट्रायम्फ के ऊपर आतिशबाजी के साथ 2024 का स्वागत किया गया।

हॉन्गकॉन्ग में इतिहास की सबसे बड़ी आतिशबाजी
नए साल पर हॉन्गकॉन्ग में अब तक की सबसे बड़ी आतिशबाजी हुई। यहां ‘न्यू ईयर न्यू लीजेंड’ थीम पर 12 मिनट तक आतिशबाजी का इवेंट हुआ। इस दौरान हाईराइज बिल्डिंग्स ​​​​​​की छतों से भी एक साथ आतिशबाजी की गई।

विक्टोरिया हार्बर पर आतिशबाजी हुई। इसे देखने 4 लाख से ज्यादा लोग जमा हुए।
विक्टोरिया हार्बर पर आतिशबाजी हुई। इसे देखने 4 लाख से ज्यादा लोग जमा हुए।

दुनिया में नए साल के जश्न की तस्वीरें…

अमेरिका के न्यूयॉर्क में टाइम स्क्वायर के पास लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर जश्न मनाया।
अमेरिका के न्यूयॉर्क में टाइम स्क्वायर के पास लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर जश्न मनाया।
दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर काउंटडाउन के साथ नए साल का जश्न शुरू हुआ।
दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर काउंटडाउन के साथ नए साल का जश्न शुरू हुआ।
फिलीपींस के मेट्रो मनीला के मकाती में नए साल के मौके पर रॉकवेल सेंटर के ऊपर आतिशबाजी की गई।
फिलीपींस के मेट्रो मनीला के मकाती में नए साल के मौके पर रॉकवेल सेंटर के ऊपर आतिशबाजी की गई।
साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में नए साल का वेलकम कुछ इस अंदाज में किया गया।
साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में नए साल का वेलकम कुछ इस अंदाज में किया गया।
ग्रीस में भारतीय समय के मुताबिक रात 3:30 बजे न्यू ईयर मनाया गया। यहां एथेंस के एक्रोपोलिस में आतिशबाजी हुई। तब वहां घड़ी में 12 बजे थे।
ग्रीस में भारतीय समय के मुताबिक रात 3:30 बजे न्यू ईयर मनाया गया। यहां एथेंस के एक्रोपोलिस में आतिशबाजी हुई। तब वहां घड़ी में 12 बजे थे।
बर्लिन में भारतीय समय के मुताबिक सुबह 4 बजे नए साल की शुरुआत हुई। ब्रैंडेनबर्ग गेट पर लोग जश्न मनाने के लिए लिए इकट्ठा हुए। आतिशबाजी से पूरा शहर जगमग हो गया।
बर्लिन में भारतीय समय के मुताबिक सुबह 4 बजे नए साल की शुरुआत हुई। ब्रैंडेनबर्ग गेट पर लोग जश्न मनाने के लिए लिए इकट्ठा हुए। आतिशबाजी से पूरा शहर जगमग हो गया।

सबसे पहले न्यूजीलैंड में आया 2024
कुछ देशों में भारत से कुछ घंटे पहले ही 2024 का वेलकम किया गया। भारतीय समय के मुताबिक, 31 दिसंबर की शाम 4:30 बजे न्यूजीलैंड में सबसे पहले नया साल मना। घड़ी का कांटा जैसे ही 12 के पार गया, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में स्काई टावर पर 10 सेकेंड के काउंट डाउन के बाद आतिशबाजी शुरू हुई। यह 5 मिनट चली। इसके लिए 6 महीने पहले से तैयारी की जा रही थी।

इसके 2 घंटे बाद ऑस्ट्रेलिया में न्यू ईयर सेलिब्रेशन शुरू हुआ। यहां सिडनी के हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के पास भी ऑकलैंड के स्काई टॉवर जैसा नजारा देखने को मिला। हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के पास 12 मिनट चली आतिशबाजी के दौरान 8.5 टन के पटाखे जलाए गए। इसकी प्लानिंग 15 महीने चली। यहां 10 लाख से ज्यादा लोग इकट्ठे हुए।

नए साल के जश्न में ऑकलैंड का स्काय टावर रंगीन आतिशबाजी से रोशन हुआ।
नए साल के जश्न में ऑकलैंड का स्काय टावर रंगीन आतिशबाजी से रोशन हुआ।

Hot this week

एम.डी. कुर्बान का होली गीत सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल, बोले- बचपन से है गाने का शौक

कटिहार (बिहार): बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले एम.डी....

14 वर्षीय देव वंशकार रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों को अपहरण की आशंका

झांसी/ सिपरी बाजार, 26 मई 2025: सिपरी बाजार थाना क्षेत्र...

छत से गिरा संजय, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका, मकान मालिक और किरायेदार फरार

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक युवक के...

Topics

दो बेटियाँ जन्म से ही गूंगी-बहरी, मां सुनीता देवी ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश): जनपद अलीगढ़ की रहने वाली सुनीता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img